शराब पार्टी के बाद चलती बाइक पर युवक पर किया हमला, पेट में लगी गंभीर चोट, पीडि़त अस्पताल में भर्ती

शराब पार्टी के बाद चलती बाइक पर युवक पर किया हमला, पेट में लगी गंभीर चोट, पीडि़त अस्पताल में भर्ती

भीलवाड़ा बीएचएन। बराणा गांव के एक युवक को एक अन्य युवक शराब पार्टी करने के बहाने साथ ले गया और पार्टी के बाद लौटते समय आरोपित ने युवक के पेट में नुकीली वस्तु से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आसींद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पुलिस ने उसके बयान लेकर एफआईआर दर्ज कर ली।

आसींद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बराणा निवासी राजेंद्र 33 पुत्र अंबालाल जाट ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह अपने बाड़े के पास खड़ा था, तभी उसके ही गांव का पारसनाथ पुत्र भोमनाथ योगी आया और उसे शराब पार्टी करने के लिए दौलतगढ़ चलने को कहा। इसके चलते वह पारसनाथ की बाइक पर बैठकर दौलतगढ़ चला गया। जहां दोनों ने शराब पार्टी की। पार्टी करने के बाद दोनों पुन: बाइक से गांव के लिए रवाना हुये। इस दौरान बाइक परिवादी चला रहा था, जबकि पारसनाथ पीछे बैठा था। दौलतगढ़ से करीब एक किलोमीटर दूरी पर पहुंचे थे कि पारसनाथ ने कोई नुकीली चीज परिवादी के पेट में घुसा दी। इसके चलते दोनों बाइक से गिर गये। इस हमले में वह घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने आसींद अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Read MoreRead Less
Next Story