नरेगा में महिलाओं संग नारी की चौपाल आयोजित

नरेगा में महिलाओं संग नारी की चौपाल आयोजित

भीलवाड़ा हलचल। ग्राम पंचायत गुरलां में महिला अधिकारिता विभाग, महिला शक्ति केन्द्र भीलवाड़ा की ओर से मनरेगा में कार्यरत महिलाओ संग नारी की चौपाल आयोजित की गई। महिला शक्ति केन्द्र की जिला समन्वयक कविता शर्मा ने चौपाल में महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के हित की योजनाओं जिनमें इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शिक्षा सेतू योजना, निशुल्क कंप्यूटर योजना आदि की जानकारी देकर महिलाओं को जागरुक किया गया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सलाह सुरक्षा केंद्र की जानकारी देकर महिलाओं को हिंसा से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में ग्राम साथिन अनिता वैष्णव ने महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बालिका शिक्षा का महत्व समझाया तथा सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी महिलाओं संग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश पूरे समाज में फैलाने के लिए शपथ ली।

Read MoreRead Less
Next Story