जयपुर। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलरत किसानों के समर्थन में अब प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी मैदान में उतर चुकी है। किसानों के सम्मान में महिला कांग्रेस मैदान में के नारे के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस 28 फरवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी। 28 फरवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किसानों के समर्थन में धरने पर बैठेंगी।