महिला जागृति कार्यक्रम आयोजन

महिला जागृति कार्यक्रम आयोजन

भीलवाड़ा हलचल। फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी भीलवाड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला जागृति कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी भीलवाड़ा डेयरी साझा प्रयास के माध्यम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 11 जिलों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य उपलब्धि रखने वाली 21 महिलाओं एवं को सम्मानित किया गया एवं भीलवाड़ा के अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अलका तिरके, डिंपल कुमारी, बंदना संभाल महिलाओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया। शुभारंभ के बाद शामलात गीत के माध्यम से संदेश दिया गया। अलग-अलग गैर सरकारी संगठन के महिला प्रतिनिधि द्वारा अपने कार्य विशेष उपलब्धि के बारे में बताया गया। समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए जैसे प्राकृतिक संसाधनों प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन नरेगा से आजीविका संवर्धन स्वास्थ महिला सुरक्षा आजीविका पंचायती राज एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कलेक्टर द्वारा महिलाओं को बधाई देते हुए महिला एवं पुरुष एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं इसलिए मिलकर के प्रगति करनी चाहिए। महिलाओं को बधाई संदेश के माध्यम से बताया गया महिलाएं दो जिम्मेदारी के साथ में कार्य करती हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेलकूद में साफा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार अनेक खेल प्रतियोगिता की गई। शांतनु सिन्हा राय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक पुरुष को अपने घर से शुरुआत करते हुए महिलाओं की प्रतिष्ठा का मान सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। महिलाओं को अपने हक के लिए जागृत रहना चाहिए। सशक्त नारी सशक्त देश एक जागरूक महिला ही बना सकती है। कठपुतली के माध्यम से संदेश दिया गया महिला अत्याचार हो रहे हैं इन को कैसे रोका जाए तथा इन पर समाज में फैली कुरीतियों को रोकने संबंधी बताया गया। कोकिला द्वारा बताया गया महिलाओं को अपने शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। एकल नारी संगठन से महिला प्रतिनिधि द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा एकल नारी को सुरक्षा प्रदान की जाती है तथा उनके कर्तव्य के बारे में अधिकार के बारे में जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर सभी महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस प्रकार की अवसर की तारीफ की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माध्यम से महिला खुद के बारे में जानकारी रखती हैं तथा आपने जिम्मेदारी के साथ साथ अधिकारों का ज्ञान करती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा द्वारा महिलाओं को बधाई संदेश देते हुए बताया गया नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसलिए उनको पुरुष के साथ में कंधे से कंधे मिलाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी नारिया बहुत जागरूक है, महिला व पुरुष के बीच के मतभेद को कम करना चाहिए सामाजिक कुरीतियों का अंत करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संस्थाएँ, एफ पी एस टीम एवं अन्य गण नागरिक मौजूद रहे।

Read MoreRead Less
Next Story