नेहरू युवा केंद्र में वॉलंटरी भर्ती साक्षात्कार शुरू

नेहरू युवा केंद्र में वॉलंटरी भर्ती साक्षात्कार शुरू

भीलवाड़ा, 6 मार्च। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र में 1 वर्ष के लिए वॉलंटरी भर्ती के साक्षात्कार प्रारंभ हो गये है। शनिवार को चार ब्लॉक सुवाना, जहाजपुर, रायपुर, सहाड़ा, के युवा-युवतियों ने भाग लिया। 7 मार्च को शाहपुरा, बनेड़ा, बिजोलिया, बदनोर, मंडल एवं 8 मार्च को कोटडी, हुरडा आसींद, मांडलगढ़, करेड़ा ब्लॉक के युवा युवती का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार समिति में जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, जिला प्रसाशन के नामित प्रतिनिधि लेखाधिकारी गौरव सोमानी, नेयुके संगठन मुख्यालय के प्रतिनिधि संजय धाकड़, योगेश चैधरी रहे। केंद्र से लेखाकार जगदीश शर्मा, ग्रुप डी भंवर शर्मा, दिनेश कुमार धाकड़, रवि कुमार छीपा, माया जाट, रिंकू कॅवर आदि ने साक्षात्कार संचालन में सहयोग किया। भाग लेने वाले युवा-युवतियों को केच द रैन अभियान के तहत पंपलेट वितरित किए गए।

Read MoreRead Less
Next Story