boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

कोरोना की चपेट में त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देव, खुद को किया क्वारंटाइन

कोरोना की चपेट में त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देव, खुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली / टीम डिजिटल। देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण एक बार फिर खतरनाक होता दिख रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। भारत में आए दिन 1 लाख से अधिक संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं अब राजनेता से लेकर अभिनेता तक का इस घातक वायरस की चपेट में आने की सिलिसला एक बार फिर शुरू हो गया है। अब खबर है कि त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव (Biplab Kumar Deb) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि सीएम बिप्लव होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

CM बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैंने डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन हो गया हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहें।'