आसींद पंचायत के श्रवणदास बने उप प्रधान

आसींद पंचायत के श्रवणदास बने उप प्रधान

आसींद मंजूद। आसींद पंचायत उप प्रधान के लिए शुक्रवार को हुये मतदान में भाजपा के श्रवणदास उपप्रधान चुने गये।
बता दें कि उपप्रधान चुनाव के लिए भाजपा के श्रवणदास व कांग्रेस के शंभु गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद मतदान हुआ। मतदान के तुरंतबाद परिणाम घोषित हुये, जिसमें भाजपा के श्रवणदास उप प्रधान चुन लिये गये। बताया गया है कि क्रॉस वोटिंग भी हुई है।

Read MoreRead Less
Next Story