रामस्नेही संप्रदाय के अधिष्ठाता महाप्रभु रामचरणजी का अवतरण दिवस 26 को

रामस्नेही संप्रदाय के अधिष्ठाता महाप्रभु रामचरणजी का अवतरण दिवस 26 को

रामस्नेही संप्रदाय के अधिष्ठाता महाप्रभु रामचरणजी का अवतरण दिवस 26 को
तीन दिवसीय कार्यक्रम शाहपुरा रामद्वारा में होगें

शाहपुरा-
रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य अधिष्ठाता महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज का 301 वां अवतरण दिवस 26 फरवरी शुक्रवार को शाहपुरा रामद्वारा में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। अवतरण दिवस के मौके पर 24 से 26 फरवरी तक शाहपुरा में कार्यक्रम होगें।
सर्व रामस्नेही सत्संगीजन के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में संत नवनिधराम महाराज ने बताया कि महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज का 301 वां अवतरण दिवस के मौके पर 24 से 26 फरवरी तक शाहपुरा रामद्वारा में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक बारादरी परिसर में रामधुनि का कार्यक्रम होगा। 25 फरवरी गुरूवार को लाल चौक में रात्रि जागरण का कार्यक्रम रात्रि में 8 बजे से 10 बजे तक होगा जिसमें संप्रदाय के वरिष्ठ संतश्री रामनिवासजी शास्त्री, संतश्री अमृतराम जी महाराज व संतश्री रामशरण जी महाराज के प्रवचन होगें।
संत नवनिधराम महाराज ने बताया कि 26 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे रामद्वारा में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। 10.30 से 11 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। रामस्नेही सप्रंदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्यश्री रामदयालजी महाराज 11.30 बजे बारादरी में मौजूद भक्तों का वर्चुअल आर्शिवचन देगें। इसके तुरंत बाद श्रीस्तंभजी महाराज की महाआरती वंदना होगी व प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
इसके अलावा इस मौके पर 26 फरवरी को ही जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व विद्यार्थियों को लड्डू प्रसाद का वितरण होगा। राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किये जायेगें।

Read MoreRead Less
Next Story