रिटायर्ड फौजी की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत, अज्ञात का मिला शव

रिटायर्ड फौजी की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत, अज्ञात का मिला शव

भीलवाड़ा हलचल। शहरी क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक का शव मिला है।
प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि करौली निवासी भूनेश्वर कुमार (55) पुत्र पंचम सिंह राजपूत रिटायर्ड फौजी थे। वे, यहां नर्बदा विहार में रह रहे थे और ठेकेदारी करते थे। मंगलवार सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, भीमगंज थाना पुलिस ने नेहरु विहार क्षेत्र से 35-40 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बरामद की। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read MoreRead Less
Next Story