boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

शाहपुरा कस्बे में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शाहपुरा कस्बे में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शाहपुरा कस्बे में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
शाहपुरा -
शाहपुरा नगर निकाय चुनाव 2021 को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए कमर कस ली है। आज कस्बे में पुलिस के जवानों ने कदमताल मिलाते हुए शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह व सीआई हरिराम के नेतृत्व में करीब 100 से अधिक सशस्त्र जवानों ने कस्बे के मुख्य बाजारों एवं मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया ताकि आने वाली 28 जनवरी को नगर निकाय के होने वाले चुनाव में मतदाता निर्भीक एवं निष्पक्ष रुप से अपना मतदान कर सकें। एएसपी विमल सिंह ने बताया कि अपराधियों में भय आमजन में विश्वास का संदेश दिया गया है। निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान  को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। फ्लैग मार्च का उदेश्य कस्बे में मतदान दिवस के रोज पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से शांति व्यवस्था  कायम करना है।