शाहपुरा का विकास भाजपा ही करा सकती है-मेघवाल

शाहपुरा का विकास भाजपा ही करा सकती है-मेघवाल

शाहपुरा का विकास भाजपा ही करा सकती है-मेघवाल
शाहपुरा -
शाहपुरा में विकास केवल भाजपा ही करा सकती है। पूर्व में जो भी बड़े विकास कार्य हुए है वो भाजपा ने ही कराये है। शाहपुरा में आम जनता को भी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकसित शाहपुरा के लिए भाजपा का बोर्ड बनाने की पहल करनी चाहिए।
यह बात शाहपुरा विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने मानसिंहका भवन में निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के सम्मेलन व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिला प्रभारी शिवलाल डिडवानिया, नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालूराम कुमावत, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक मेघवाल ने कहा कि शाहपुरा की जनता विकास चाहती है। विकास का विजन कांग्रेस के पास नहीं है। पूर्ववर्ती बोर्ड के समय उनके द्वारा स्वीकृत योजनाओं की क्रियान्विति भी कांग्रेस नहीं करा पायी है। उन अधुरे कार्यो के अलावा शाहपुरा के बाईपास, यहां टाउन हॉल का निर्माण, सिवरेज लाइन योजना सहित अन्य विकास कार्यो के लिए भाजपा के पास ही विजन है। शाहपुरा के विधायक होने के नाते वो इन कार्यो को पूरा कराने का प्रयास करेगें।
उन्होंने राजनीतिक तौर पर टीका टिप्पणी करने के बजाय शाहपुरा के पूर्व विधायक महावीर जीनगर के निधन पर अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से सबका साथ सबका विकास की भावना को अंगीकार करते हुए भाजपा को विजयी दिलाने का कार्य करना चाहिए।
सम्मेलन को पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिला प्रभारी शिवलाल डिडवानिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालूराम कुमावत, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के नुस्खे बताये व प्रत्याशियों तथा पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में रहकर भाजपा को जिताने का आव्हान किया। नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस बोर्ड की कार्यशैली किसी से छिपी नहीं है। उस कार्यकाल में विकास के नाम पर क्या किया गया वो भी जनता के सामने है। उन्होंने आज दिनांक के हालातों में भाजपा 22 सीटों को जीत रही है। शेष सीटों के लिए कार्यकर्जाओं को जुट जाना चाहिए।

Read MoreRead Less
Next Story