पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस करने होंगे ये काम

पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस करने होंगे ये काम

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। मई जून और जुलाई के महीने में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। इसी वजह से कूलर और एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। हालांकि, कूलर और एसी को खरीदने में हमारे पैसे खर्च होते हैं। अगर आपके घर में कोई पुराना कूलर पड़ा हुआ है और वह गर्म हवा दे रहा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पुराने कूलर से एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। ऐसे में आपको दोबारा से नया कूलर या एसी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Summer Tips How To Get Cooling Like AC From Old Cooler

अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपने कूलर को ऐसी जगहों पर रखकर चलाते हैं, जहां उसके ऊपर सीधी धूप पड़ रही होती है। इस कारण कूलर से गर्म हवा आती है। अगर आप अपने कूलर से ठंडी हवा पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको उसको किसी ऐसी जगह पर रखकर उपयोग करना चाहिए जहां उस पर सीधी धूप न पड़ती हो। 

Summer Tips How To Get Cooling Like AC From Old Cooler

आपको अपने कूलर को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां वेंटिलेशन पर्याप्त मिलता हो। आपका कूलर अच्छी हवा तभी देगा, जब उसको वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। 

Summer Tips How To Get Cooling Like AC From Old Cooler

अगर आप कूलर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उसके भीतर के पानी के फ्लो का विशेष ध्यान रखें। अगर पानी का फ्लो ठीक नहीं है। ऐसे में कूलर ठंडी हवा नहीं देगा।  कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए उसके भीतर का पानी का फ्लो सही रहना चाहिए। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं। 

Read MoreRead Less
Next Story