ओबीसी व किसान मोर्चा का विशाल महासम्मेलन आयोजित

ओबीसी व किसान मोर्चा का विशाल महासम्मेलन आयोजित

भीलवाड़ा हलचल। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा व किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन पोटला में पंचायत भवन के खेल मैदान मे आज आयोजित किया गया सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव-2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों का साथ देने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी की वादा खिलाफी का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनने को आतुर है। आज आयोजित हुए किसान एवं ओबीसी मोर्चा महासम्मेलन में उपस्थित नागरिकों के उत्साह से यह स्पष्ट प्रमाणित हो रहा था। विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने कहा कि गहलोत सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल साफ नजर आ रहा है एवं चारों उपचुनाव में विजय होगी भाजपा,

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एकता के साथ चुनाव लड़ कर कमल के प्रत्याशी को विजय बनाएंसम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा,ने कहा कि संपूर्ण कर्ज माफी की वादाखिलाफी का गहलोत सरकार से बदला लेंगे प्रदेश के किसान ,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवां, मैं सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि भर्तियां रद्द करने वाली गहलोत सरकार को इस उपचुनाव में प्रदेश की जनता भी रद्द कर देगी

जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि जिला प्रमुख बरदी देवी भील ,भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोसिंह जाट, जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट ,पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया,पूर्व मंत्री रतन लाल जाट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह पंवार ,सहाडा प्रधान मांगी कुमारी भील जिला मंत्री शंकर लाल जाट, नाथू गाडरी, रूप लाल जाट ,बालूराम जाट सहाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अहीर ,गंगापुर नगर अध्यक्ष संजय रोईया, गंगापुर ग्रामीण किशन शर्मा, रायपुर ग्रामीण रघुवीर चुंडावत ,मोखुंदा ग्रामीण मुकेश कुमार सोनी ,हमीरगढ़ ग्रामीण भगवत सिंह खैराबाद, उप प्रधान रतन लाल जाट गोपाल रेगर जिला परिषद सदस्य शारदा पुरबिया बलवीर सिंह चुंडावत आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन का मंच संचालन शारदा मंडल महामंत्री दीपक जाट ने किया सम्मेलन के दौरान सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, जय श्री राम ,भारत माता की जय नारे से पंडाल गुंजायमान हो गया था सम्मेलन स्थल पर भाजपा की झंडा बैनर से अटा पड़ा था

Read MoreRead Less
Next Story