बॉलीवुड : मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका की करीब की आंटी का निधन हो गया है।

जिनके जाने से मलाइका काफी दुखी है। मलाइका जेसी अम्मा के बेहद करीब थी और उनके निधन से उन्हें काफी सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मलाइका ने एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें उनकी जेसी अम्मा भी हैं। जानकारी के लिए बता दे मलाइका को बीते दिन बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था, जिसमें वो एक्टर के साथ अपनी मां के घर डिनर के लिए पहुंची थी।