रसोई गैस के दाम कम हो तो महंगाई से मिलेगी निजात

रसोई गैस के दाम कम हो तो महंगाई से मिलेगी निजात

रसोईघर के सामान के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने रसोई का बजट पहले से ही बिगाड़ रखा था। दिसंबर माह में रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। आम बजट 2021-22 की तैयारियां शुरू होने पर गृहणियों की रसोई गैस के दाम कम होने की उम्मीद है।

महिलाओं को रसोईघर के सामान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई से जूझना पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से महिलाओं को बजट को और बिगाड़ दिया है। महिलाओं रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। मध्यम वर्ग की महिलाओं के सामना दिन- प्रतिदिन महंगी होती रसोई परेशान कर रही है।

बोली महिलाएं

कोरोना संक्रमण से काम धंधे बंद होने के कारण पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं लेकिन रसोई का खर्चा नियमित रूप से चल रहा है। रसोई के सामान में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट पहले से ही बिगड़ रहा है। महंगी रसोई गैस ने रसोई के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। महंगी रसोई से राहत दिलाने के लिए आम बजट में गृहणियों का ध्यान रखते हुए रसोई गैस के दाम कम किए जाएं।

- आरती , गृहणी

..

रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम ने महिलाओं को रसोई चलाना भारी कर रखा है। दिसंबर माह में रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस के बार-बार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा रसोई गैस के बढ़ते दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। सरकार आम बजट 2021 की तैयारी शुरू कर दी है। आम बजट से महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बजट में गैस के दाम कम किए जाएं। जिससे महिलाओं को राहत मिल सके।

- कविता गृहणी

Read MoreRead Less
Next Story