boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

आईपीएल ऑक्शन 2021: हरभजन सिंह को KKR, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा

आईपीएल ऑक्शन 2021: हरभजन सिंह को KKR, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा

 चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। आईपीएल ऑक्शन 2021 में 1114 खिलाड़ियों ने पंजीकृत किया था जिसमें से 292 खिलाड़ियों को चुना गया जिन पर 61 स्थान भरने के लिए बोली लगाई जाएगी। लिस्ट में 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी हैं जिसमें 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सहयोगी सदस्य भी शामिल हैं।

हरभजन सिंह को KKR के लिए इमेज नतीजे


यह खिलाड़ी बिके


मुंबई की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख की बेस प्राइज पर खरीदा
हरभजन सिंह को 2 करोड़ बेस प्राइज पर केकेआर ने खरीदा
मोइसेस हेनरिक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉम करेन को 5.25 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 1.5 करोड़ था
दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके काइल जैमीसन, RCB ने लगाई 15 करोड़ी की बोली, बेस प्राइज था 75 लाख
चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइज पर खरीदा
केसी करियप्पा को राजस्थान ने 20 लाख की बेस प्राइज पर खरीदा
लुकमान मेरीवाला को दिल्ली ने बेस प्राइज (20 लाख) पर खरीदा
जगदीश सुचित को राजस्थान ने 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा
मणिमरण सिद्धार्थ को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा
पंजाब किंग्स ने रिले मेरेडिथ को 8 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 40 लाख था
राजस्थान राॅयल्स ने चेतन सकारिया को 1.2 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज था 20 लाख
मोहम्मद अजहरुद्दीन 20 लाख रुपए में बिके, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा
शेल्डन जैक्सन को कोलकाता ने बेस प्राइज (20 लाख) में खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने विष्णु विनोद को 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा
20 लाख की बेस प्राइज वाले कृष्णप्पा पर CSK पर लगाई 9.25 करोड़ की बोली
20 लाख की बेस प्राइज वाले शाहरुख खान 5.25 करोड़ में बिके, पंजाब ने खरीदा
बेस प्राइज 20 लाख में बिके रिपल पटेल, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
रजत पाटीदार को आरसीबी ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा
पीयूष चावला को 2.40 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा, बेस प्राइज 50 लाख था
मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान को 1 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा
उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइज में खरीदा
1.5 करोड़ की बेस प्राइज वाले नाथन कुलटर नाइट 5 करोड़ रुपए में बिके, मुंबई ने खरीदा
झाय रिचर्डसन को पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 1.5 करोड़ था
मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा
डेविड मालन को पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा
युवराज का रिकाॅर्ड टूटा, क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 75 लाख था।
राजस्थान राॅयल्स ने 4.4 करोड़ में शिवम दुबे को खरीदा, बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोइन अली को चेन्नई ने 7 करोड़ में खरीदा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब अल हसन को 3.2 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज 2 करोड़ था
14.25 करोड़ में बिके मैक्सवेल, RCB ने खरीदा, बेस प्राइज था 2 करोड़ रुपए
2.20 करोड़ में बिके स्टीव स्मिथ, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

हरभजन सिंह को KKR, अर्जुन तेंदुलकर के लिए इमेज नतीजे


इस क्रम में होगी नीलामी

पहले सेट में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की नीलामी होगी। इसके बाद ऑलराउंडर, विकेटकीपर बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और अंत में स्पिनरों का नम्बर आएगा। ऑक्शन में पहले कैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का नम्बर आएगा।

किस टीम के पास हैं कितने पैसे

चेन्नई सुपर किंग्स : 19.9 करोड़

मुंबई इंडियंस : 15.35 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 35.4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद : 10.75 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स : 13.4 करोड़

पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) : 53.2 करोड़

राजस्थान रॉयल्स : 37.85 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स : 10.75 करोड़