सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाडिया, जित्यास, रेड़वास आदि कई के गांवों में आज माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को शुभ मुहूर्त में होलिका रोपण किया गया | सुबह 9:15 से बजे होलिका रोपण विधि विधान के साथ पूर्ण किया गया | आज से एक माह तक होलिका खड़ी रहेगी | इसके बाद फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 28 मार्च को होलिका का दहन किया जाएगा | आज से ही ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाएे होलिका के गीत गायेगी ||