boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जयपुर। राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का सोमवार को सुबह इलाहाबाद में निधन हो गया। वह राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। राजस्थान में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अकालग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा राहत सामग्री बंटवाई। राजभवन में मुरारी बापू की कथा का आयोजन करवाना उनके समय की चर्चित घटना रही। इससे प्राप्त राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों तक पहुंचाई थी। वह काफी समय से अपने पैतृक शहर इलाहाबाद में थे। पूर्व गवर्नर अंशुमान सिंह के निधन पर राजस्थान में आज राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। आज आधा झंडा भी झुका रहेगा। अंशुमान सिंह के निधन पर राजस्थान हाइकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में भी अवकाश घोषित किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंशुमान सिंह के निधन पर शोक जताया और पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंशुमान सिंह के निधन पर संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। न्यायपालिका और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनके परिवार के सदस्यों को इस नुकसान को सहन करने के लिए शक्ति दे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होने एक अन्य ट्वीट में कहा कि न्यायमूर्ति सिंह के निधन पर उनके बड़े बेटे अरुण प्रताप सिंह से फोन पर बात की और परिवार के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त की। हम इस कठिन समय में उनके दुख को साझा करते हैं।

विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने भी अंशुमान सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्ति की है। जोशी ने ट्वीट किया की राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंसुमान सिंह के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। भगवान इस बड़े दुख के समय में परिवार को शक्ति प्रदान करें और उनकी आत्मा को शांति दें।