boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

 दर्शन को जाती महिला को अगवा कर बनाया बंधक, एक माह तक की ज्यादती

 दर्शन को जाती महिला को अगवा कर बनाया बंधक, एक माह तक की ज्यादती

 भीलवाड़ा हलचल। देवस्थल पर दर्शन करने जाती एक महिला को अगवा कर बंधक बनाने के बाद एक माह तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। कोटड़ी पुलिस ने इस घटना को लेकर पीडि़ता की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
कोटड़ी पुलिस के अनुसार, थाना सर्किल में रहने वाली एक पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि करीब दो महीने पहले वह देवस्थल पर दर्शन करने जा रही थी। इस बीच, रास्ते में एक वाहन से आये शिवराज व उसके साथी उसे जबरन वाहन में बैठाकर एक गांव में ले गये और बंधक बना लिया। महिला ने उसके साथ एक माह तक ज्यादती होने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि मौका पाकर वह आरोपितों के चंगुल से निकल कर परिजनों के पास पहुंची और आपबीती उन्हें बताई। इसके बाद आज उसने थाने पहुंच कर यह केस दर्ज करवाया है।