युवाओं के रोजगार सृजन और नियमित भर्तियों को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस राज में भर्तियां रफ्तार नहीं पकड़ रही है। कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियों का वायदा किया था। लेकिन दो साल में महज 1 लाख 28 हजार 181 भर्तियों की घोषणा हुई हैं। यह भर्तियां भी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में फंसी हुई हैं।
राज्य में 17 दिसंबर 2018 को कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली थी। 10 जुलाई 2019 को सीएम अशोक गहलोत ने पहला बजट पेश किया। इसमें 75 हजार भर्तियों की घोषणा की गई। इसी तरह 20 फरवरी 2020 को दूसरा बजट पेश किया था। इसमें 53 हजार 181 भर्तियों का ऐलान किया गया था। यहर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित राजस्था अधीनस्थ सेवा भर्ती बोर्ड के जरिए होनी हैं। आरपीएससी को साल 2018 में 18 हजार 500 से ज्यादा भर्तियां मिली थीं। इनमें प्राध्यापक, प्रधानाचार्य, स्कूल व्याख्याता और अन्य भर्तियां शामिल थीं। इनमें आरएएस 2018 के 1051 पदों को छोड़कर करीब 13 हजार भर्तियां पूरी हो चुकी हैं।
आयोग ने भर्तियां आयोग ने साल 2019 में अंजाम दीं हैं। जबकि 2020 में लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण का भर्तियों पर असर पड़ा। इस दौरान आयोग ने करीब 5 हजार भर्तियां (2018, 2019 की बकाया) पूरी की हैं। कुछ पूरी होने वाली हैं।
2019 में घोषित भर्तियां
राजस्व विभाग-4646कृषि-4000शिक्षा-21,600सहकारी-750आईटी-800मेडिकल-15000उच्च शिक्षा-1000कौशल शिक्षा-1500वन-1474ऊर्जा-9000गृह विभाग -4000पीएचईडी-1400पीडब्ल्यूडी-1474डब्ल्यूआरडी-2000आरडीपीआर-5160यातायात-104महिला एवं अधिकारिता-250महिला विकास-300चिकित्सा शिक्षा-269(सरकार द्वारा बजट में)2020 में घोषित भर्तियां चिकित्सा विभाग-4,369चिकित्सा शिक्षा विभाग-573सहकारिता विभाग-10,000शिक्षा विभाग-41,000स्थानीय निकाय विभाग-1039गृह विभाग-5000सामान्य प्रशासन विभाग-200(सरकार द्वारा बजट में)
2021 में प्रक्रियाधीन भर्तियां (आरपीएससी में)
कॉलेज शिक्षा-सहायक आचार्य (असिसटेंट प्रोफेसर ) भर्ती -918 पद (परीक्षा अप्रेल-मई 2021 में)
तकनीकी शिक्षा विभाग-39 प्रवक्ताओं की भर्ती (प्रक्रियाधीन)
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती (आयुर्वेद विभाग )-33 पद (सिर्फ आवेदन मांगे)
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग)-11 पद(प्रक्रियाधीन)
प्राध्यापक (विद्यालय) संस्कृत शिक्षा विभाग-22 पद(प्रक्रियाधीन)
निरीक्षक कारखाना और बॉयलर्स (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग)-3 पद
मूल्यांकन अधिकारी (आयोजना विभाग)-6 पद (प्रक्रियाधीन)
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग)-13 पद (प्रक्रियाधीन)
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग)-176 पद (परिणाम निकलने जारी)
वरिष्ठ प्रदर्शक (चिकित्सा शिक्षा विभाग)-93 पद (प्रक्रियाधीन)
कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)-63 पदकृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन)-24 पद
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2021(859 पद)-ऑनलाइन फॉर्म भरने जारी
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती
आरएएस भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा में दो गुणा अभ्यर्थियओं को उत्तीर्ण करने से जुड़ी कविता गोदारा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पदों के न्यूनतम अर्हता अंक तय करने और दो गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाने और पूर्व में घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम को रद्द किया है। इसके खिलाफ आयोग खंडपीठ में अपील करेगा। आयोग ने 1051 पदों की एवज में 2010 अभ्यर्थी पास किए गए हैं। यह भर्ती आयोग के लिए तीन साल से सिरदर्द बनी हुई है।