boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

अमेरिकी संसद के बाहर कार ने पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक की मौत; पूरी बिल्डिंग को किया गया लॉकडाउन

अमेरिकी संसद के बाहर कार ने पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक की मौत; पूरी बिल्डिंग को किया गया लॉकडाउन

अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायल अधिकारियों में एक की हालत गंभीर है जबकि कार चालक नाजुक हालत में है। बाद में पुलिस ने कहा कि घायल दो अधिकारियों में से एक की मौत हो गई है।

कार टकराने एवं गोलीबारी की यह घटना कैपिटल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडेन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।

कैपिटल पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस के दो अधिकारियों को वाहन से टक्कर मार दी गई और इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।