जंगल में चली गोली, खेत पर काम कर रही महिला को लगे छर्रे, अस्पताल में भर्ती

जंगल में चली गोली, खेत पर काम कर रही महिला को लगे छर्रे, अस्पताल में भर्ती

भीलवाड़ा हलचल। माल का खेड़ा गांव के जंगल में अज्ञात लोगों ने गुरुवार को फायरिंग की, जिससे एक महिला छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गंगरार थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने हलचल को बताया कि माल का खेड़ा निवासी देबीलाल जाट की पत्नी लीला (19) गुरुवार को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान गोली चली। धमाके के साथ निकले छर्रे खेत में मौजूद लीला को जा लगे, जिससे वह घायल हो गई। उसे परिजन भीलवाड़ा अस्पताल ले गये। पुलिस को आशंका है कि अज्ञात लोगों ने शिकार करने के लिए यह फायर किया होगा। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read MoreRead Less
Next Story