अविनाश शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अविनाश शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

शाहपुरा । अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ राजस्थान प्रान्तीय ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष कुशाल रोहिवाल ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खटोड़, राष्ट्रीय महामंत्री ललित उपाध्याय की अनुशंसा पर शाहपुरा निवासी अविनाश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा इससे पूर्व प्रदेश सचिव के पद पर रह चुके है। शर्मा के मनोनयन से प्रदेश महासभा के सचिव अनिल शर्मा, महिला महासभा की अनिता शर्मा, समाज के अध्यक्ष सुनील भारद्वाज, प्रियकांत शर्मा, पवन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सहित सभी समाज जनों ने खुशी जाहिर की।

Read MoreRead Less
Next Story