राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द ने चुनाव संचालन व संरक्षक समिति की घोषणा की गई ।
भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में देर शाम हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नारायण सिंह देवल, जिला संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, विधानसभा चुनाव प्रबंधक प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित , नगर परिषद चुनाव सह प्रभारी मनोहर चौधरी ,जिला महामंत्री सुनील जोशी , जिला चुनाव समन्वयक व जिला मंत्री महेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में नगर परिषद राजसमन्द की चुनाव संचालन व संरक्षक समितियों की घोषणा की गई जिसमें - नगर परिषद चुनाव संचालन समिति- महेश पालीवाल,बंशी लाल खटीक,महेंद्र कोठारी,मान सिंह बारहठ, गोपाल कृष्ण पालीवाल,लता मादरेचा, सत्यप्रकाश काबरा, सुनील जोशी,सत्यनारायण पूर्बिया, महेश आचार्य,महेंद्र सिंह चौहान, सुभाष पालीवाल,सुरेश पालीवाल,दिनेश पालीवाल,भगवान सिंह केलावत, राज कुमार अग्रवाल होंगे ।
नगर परिषद चुनाव संरक्षक समिति - सांसद दिया कुमारी, राम चन्द्र पूर्बिया, जगजीवन लाल चौरडिय़ा, उमा शंकर पालीवाल,सूंदर जी माली,नारायण कुमावत,डूंगर सिंह कर्णावत,भानु पालीवाल समिति में होंगे ।