boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

18 साल बाद जिंदा लौटा से शख्स तो फिर...!

18 साल बाद जिंदा लौटा से शख्स तो फिर...!

दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसी रोचक कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा। दरअसल, जंगल सालिकराम पादरी बाजार के शख्स बेचन सिंह 18 साल पहले अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम की तलाश में पंजाब गए थे। उसने वहां मेहनत-मजदूरी की, लेकिन वह घर नहीं लौट पाया। दरअसल, वह इतना पैसा नहीं कमा पाया कि वह अपने परिवार के पास कुछ लेकर लौटे। वह काम की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा और जैसे-तैसे रोड पर ही गुजारा करता रहा। वर्ष 2012 तक बेचन के नहीं लौटने से उनकी पत्नी और बेटियों ने एक प्रतीकात्मक पुतला बनाया और उसका पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया और मौत के बाद की सारी औपचारिकता पूरी की गई।

 लॉकडाउन में 18 साल बाद घर लौटा
बेचन को जब लॉकडाउन में कहीं भी काम नहीं मिला तो वह 18 साल बाद फिर एक ट्रक की मदद से पादरी बाजार लौट आया। उस समय उसके घर पर उनकी बेटियां थी, जो उन्हें देखकर हैरान रह गई। वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रही थी। एक की शादी होने वाली थी और दो की पहले हो चुकी थी। जब बेचान कमाने गया था कि तो उनकी बेटियां छोटी थीं। अब वह बड़ी हो गई थीं।