प्रशासन की कार्रवाई जारी, अवैधखननकर्ताओं में मची है खलबली

प्रशासन की कार्रवाई जारी, अवैधखननकर्ताओं में मची है खलबली

भीलवाड़ा हलचल। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने बिजौलियां इलाके में कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में खलबली मची है।

बिजौलियां तहसीलदार शैतान सिंह, अरविन्द कुमार अधिक्षण खनिज अभियंता भीलवाड़ा, मुकेश मंगल - खनि अभियंता सतर्कता, पुष्पेन्द्र सिंह - खनि अभियंता बिजौलियां, आदि ने खनन क्षेत्र बिजौलियां में आकस्मिक जांच की। मौके पर अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की एवं खतेदारी जमीन में अवैध खनन पाया गया। जमीन को सिवाय चक करवाने के लिए न्यायालय में धारा 177 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया।
सोमवार को इस टीम ने आटी- चम्पापुर आराजी संख्या 130/1 किस्म आबादी में मुरली पुत्र नाथू बंजारा, रोडू पुत्र मांगू बंजारा 4725 मैटन का अवैध खनन किया जाना पाया गया। इसे लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आटी- चम्पापुर आराजी संख्या 128 किस्म आबादी में रोडू बंजारा द्वारा 5217 मैटन का अवैध खनन किया जाने का खुलासा हुआ है। राणाजी का गुढ़ा में आराजी संख्या 29 में खनिज सेण्डस्टोन 1701 मै0टन का अवैधखनन शंकर पुत्र प्रभू लाल निवासी राणाजी का गुढा एंव खातेदारों के द्वारा कराया गया। राणाजी का गुढ़ा में ही आराजी संख्या 33, 34 में खनिज सेण्डस्टोन 851 मैप्टन का अवैधखनन दया शंकर जोशी निवासी राणाजी का गुढा एंव खातेदारों के द्वारा कराया जाना पाया जिस पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इसी तरह केरखेड़ा में आराजी संख्या 305 में खनिज सेण्डस्टोन 25515 मैप्टन का अवैधखनन क्वारीलाईसेन्स धाकर श्रवण गुर्जर पिता हीरा गुर्जर एंव मोहन पिता कजोड भील द्वारा द्वारा कराया जाना पाया। खण्डित हेतु प्रस्तावित क्वारीलईसेन्स संख्या कुल-02 बाण्या का तालाब नई प्लॉट नम्बर 120 एवं 121 में मौके पर पिलर नही पाये जाने पर खण्डित हेतु सक्षम स्तर पर प्रस्तावित किया गया है। भाटखरला खनन क्षेत्र में चैंकिग की गयी क्षेत्र में कोर्डिनेट लेकर कार्यालय रिकोर्ड से विवरण लिया जाकर जांच की कार्यवाही की जा रही है। सुखपुरा क्षेत्र में एक क्वारीलाईसेन्स संख्या सुखपुरा-ए नम्बर 38 में सीमा पीलर नही होने से क्वारीलाईसेन्स तथा केरखेडा क्षेत्र में एक खातेदारी क्वारीलाईसेन्स संख्या 166 में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन किया जाना पाये जाने पर क्वारीलाईसेन्स खण्डित की कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी हैखण्डित हेतु प्रस्तावित क्वारीलईसेन्स संख्या कुल-02 बाण्या का तालाब नई प्लॉट नम्बर 120 एवं 121 में मौके पर पिलर नही पाये जाने पर खण्डित हेतु सक्षम स्तर पर प्रस्तावित किया गया है,।
भाटखरला खनन क्षेत्र में चैंकिग की गयी क्षेत्र में कोर्डिनेट लेकर कार्यालय रिकोर्ड से विवरण लिया जाकर जांच की जा रही है। सुखपुरा क्षेत्र में एक क्वारीलाईसेन्स संख्या सुखपुरा-ए नम्बर 38 में सीमा पीलर नही होने से क्वारीलाईसेन्स तथा केरखेडा क्षेत्र में एक खातेदारी क्वारीलाईसेन्स संख्या 166 में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन किया जाना पाये जाने पर क्वारीलाईसेन्स खण्डित की कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी है ।

परिवहन विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही
परिवहन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही में ओवरलोडिंग एवं अवैध परिवहन सैण्डस्टोन निर्गमन के संबंध कठोर कार्यवाही की गई। इसके तहत आज 27 वाहनों (ट्रक, लोडिंग ट्रेक्टर आदि) पर कार्यवाही कर 1 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Read MoreRead Less
Next Story