boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

शौचालय में युवती से दुष्कर्म, मां के आने पर धक्का देकर भागा आरोपी

शौचालय में युवती से दुष्कर्म, मां के आने पर धक्का देकर भागा आरोपी

 जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में स्थित एक मकान में शौचालय में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इलाके निवासी 18 वर्षीया युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए शौचालय गई थी। इस दौरान पीछे से पड़ौस में रहने वाला विनय राय वहां आ गया और शौचालय का गेट अंदर से बंद कर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर मां मौके पर आ गई। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार :- इधर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को गत दिनों हुए एक युवती से दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी नीरज कुमार तिवाड़ी उफऱ् मोनू निवासी गांव कुथाड़ा, बस्सी हाल कृष्णा नगर, करतारपुरा, महेश नगर को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार :- वहीं विश्वकर्मा थाना पुलिस ने 15 फरवरी को इलाके निवासी नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कुलदीप कुमार रघुवंशी (26) निवासी इटावा, यूपी हाल रोड नंबर-1, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया को गिरफ्तार किया है।
व्यक्ति से मारपीट कर रूपए छीनने वाला गिरफ्तार :- शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सात माह पहले एक व्यक्ति से मारपीट कर जेब से रूपए चुराने के मामले में आरोपी विजय उफऱ् भाया उफऱ् भूरिया (20) निवासी पशुपतिनाथ कॉलोनी, भट्टाबस्ती को गिरफ्तार किया है।