boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

पतंग लूटने पर दो गुटों में पथराव

पतंग लूटने पर दो गुटों में पथराव

जयपुर/ शहर की पुरानी बस्ती वार्ड 24 में पतंग लूटने पर दो गुटों में पथराव हो गया। दोनों ओर से ईंट और पत्थर चले। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय नेताओं ने समझाइश की। फिर लोग अपने घरों की ओर लौटे। पतंग लूटने की बात पर बच्चे आपस में झगड़ गए थे। बात इतनी बढ़ गई कि अभिभावक भी घरों से बाहर आ गए।

मामला वार्ड चौबीस के पठानों का चौक और धोबी घाट के निवासियों का है। मकर संक्रांति पर बच्चे पतंग लूटने की बात को लेकर झगड़ पड़े। झगड़े में बच्चे आपस में उलझ गए। कुछ देर यह सिलसिला चला तो पठानों के चौक से निकल कर एक दो-युवक यहां मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धोबी घाट के अन्य बच्चे के साथ मारपीट कर दी। दूसरी ओर से इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश छा गया। इस पर दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल आए। इस बीच पठानों के चौक की ओर से किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया ताे दूसरी ओर से भी ईंट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। करीब 15 से 20 मिनट तक यह सिलसिला चला।