झपाटलेला 3'फिल्म का पोस्टर साझा , दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार

झपाटलेला 3फिल्म का पोस्टर साझा , दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार


निर्देशक महेश कोठारे ने परियोजना के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "दो सफल फ्रेंचाइजी के बाद, हम अपने दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। एक अच्छी कहानी के साथ 'झपाटलेला 3' दर्शकों को एक रोमांचकारी अनुभव देने के लिए तैयार है।"

'झपाटलेला 3' की हुई घोषणानिर्माता रजनीश खनूजा ने कहा, “हम 'झपाटलेला 3' यूनिवर्स का हिस्सा बनकर और ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ सहयोग करके काफी खुश हैं। 'झपाटलेला 3' दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगा और एक नई कहानी के साथ जोड़ेगा और हम इसे दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। दर्शकों के इस बार मनोरंजन का अलग डोज मिलेगा और वह कहानी का भरपूर आनंद भी लेंगे।"

फैंस हैं उत्साहित

'झपाटलेला 3' की फ्रेंचाइजी की घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने देखा, 'जल्द इसकी रिलीज का इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि 'तात्या विंचू' इस नई किस्त में क्या नया करेगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'घोषणा के बाद अब इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। महेश कोठारे अपने दर्शकों के लिए जरूर कुछ नया लेकर आने वाले हैं।'

Read MoreRead Less
Next Story