बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, 30 घायल

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, 30 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। जिले के चांदवड के करीब राहुड घाट पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों के मरने की खबर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर राहुड घाट पर हुआ। हादसे की शिकार बस महाराष्ट्र के जलगांव से वसई-विरार जा रही थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के बाद मुंबई-आगरा हाइवे पर भीषण जाम लग गया है।

Read MoreRead Less
Next Story