रिटायर्ड दरोगा के घर में सास-बहू का कत्ल, सनसनी

रिटायर्ड दरोगा के घर में  सास-बहू का कत्ल, सनसनी

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर सास और बहू की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा ही है।शुरुआती जानकारी के अनुसार, अलग-अलग कमरों में मिलीं सास-बहू की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप उठी। बताया गया कि घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी बागपत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। नेशनल वेटलिफ्टर के छोटे बेटे मनीष द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। बताया गया कि पुलिस को देखकर उसने अपने गले पर ब्लेड मार लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक मनीष की पत्नी वर्षा और दूसरी मनीष की मां सरोज है। वर्षा दो माह की गर्भवती थी।

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के घर में मंगलवार को खेला खेल गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने ही अपनी गर्भवती पत्नी और मां की हत्या कर दी। वहीं, सेवानिवृत्त दरोगा के घर में हुई इस जघन्य वारदात के बारे में सुनकर हर कोई सहम उठा।इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। हत्या के कारणों का भी जल्द ही पता लगाया जाएगा।

Read MoreRead Less
Next Story